Delhi Weather Update: दिल्ली में सुबह की शुरुआत गर्मी, उमस के साथ

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह की शुरुआत गर्मी और उमस के साथ हुई तथा न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बारिश (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 8 सितंबर : राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह की शुरुआत गर्मी और उमस के साथ हुई तथा न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 78 प्रतिशत दर्ज किया गया.

आईएमडी के अनुसार, अगस्त में बहुत कम बारिश होने के बाद अभी तक सितंबर में भी दिल्ली तथा पड़ोसी इलाकों में मानसूनी गतिविधियां कमजोर ही हैं. अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना भी नहीं है. मौसम ब्यूरो ने सितंबर में उत्तरपश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान जताया है. यह भी पढ़ें : मुंबई दौरे के दौरान अमित शाह की सुरक्षा में लापरवाही, गृहमंत्री के आसपास घूमता रहा संदिग्ध शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘वायु गुणवत्ता प्रणाली और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान’ (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे के आसपास ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें