विदेश की खबरें | अमेरिका में कोरोना वायरस से एक लाख से अधिक लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर गई है। दुनिया में किसी भी देश में कोविड-19 के कारण इतने अधिक लोगों की मौत नहीं हुई।

वाशिंगटन, 28 मई अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर गई है। दुनिया में किसी भी देश में कोविड-19 के कारण इतने अधिक लोगों की मौत नहीं हुई।

इनमें से एक तिहाई लोगों की मौत दुनिया की वित्तीय राजधानी माने जाने वाले न्यूयॉर्क, उसके नजदीकी इलाके न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में हुई। इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है और बीते तीन महीने में 3.5 करोड़ से अधिक लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के कहर से थर्राया अमेरिका, COVID-19 से अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत.

हालांकि मृत्यु दर और नए मामलों की संख्या में अब कमी आने लगी है। इसे देखते हुए सभी 50 राज्यों ने अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने की हिम्मत जुटाई है।

सदन में बहुमत के नेता स्टेनी होयर ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण 1,00,000वें अमेरिकी व्यक्ति की मौत हो गई ऐसे में हमारा देश एक दुखद मुकाम पर है। पूरे देश में परिवार इस बीमारी के कारण अपने प्रियजनों को खोने का दुख मना रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: दुनियाभर में COVID-19 के मामले बढ़कर 56 लाख के पार पहुंचा.

अमेरिका में मृतकों की संख्या बुधवार को एक लाख के पार पहुंच गई। अब तक 17 लाख से अधिक अमेरिकी संक्रमित पाए गए हैं।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम संबंधी अमेरिकी केंद्र (सीडीसी) के मुताबिक देश में इस संक्रमण ने हर आयुवर्ग और हर समुदाय को अपनी चपेट में लिया है। संक्रमण के कुल मामलों में से 4.7 एशियाई अमेरिकियों के और 26.3 फीसदी अश्वेत अमेरिकियों के हैं।

संक्रमण के कारण यहां कितने भारतीय-अमेरिकी लोगों की मौत हुई इसका कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है लेकिन कुछ अनाधिकारिक अनुमानों की मानें तो न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में ऐसे 500 से अधिक लोगों की मौत हुई तथा इस समुदाय के संक्रमित लोगों की संख्या हजारों में है।

बीते दो महीनों में कई जानेमाने भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक एवं प्रभावशाली सामुदायिक नेताओं की संक्रमण के कारण मौत हुई।

सीडीसी ने कहा कि अब तक अमेरिका में 1.57 करोड़ लोगों की जांच की गई है जिनमें से 18 लाख संक्रमित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान