देश की खबरें | नोएडा में आठ किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने मादक द्रव्य बेचने वाले चार लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में गांजा आदि बरामद किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 27 सितंबर उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने मादक द्रव्य बेचने वाले चार लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में गांजा आदि बरामद किया।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर सीमा को गिरफ्तार किया है और उसके पास से आठ किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है, इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh By-polls 2020: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, इन नेताओं को यहां से मिला टिकट.

कुमार के अनुसार पूछताछ के दौरान महिला ने काफी दिनों से गांजा तस्करी के धंधे में संलिप्त रहने की बात कबूली ।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने ही भोला को गिरफ्तार किया है और उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीतिक पारी शुरू, JDU में हुए शामिल.

उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने रविवार को गौरव नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 510 ग्राम अवैध गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तथा गांजा तस्करी में प्रयोग होने वाली आल्टो कार बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर विजय को गिरफ्तार किया है और उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड