देश की खबरें | बारुईपुर बाजार में आग लगने से सौ से अधिक दुकानें जलीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर कस्बे के बाजार में मंगलवार को तड़के भीषण आग लगने से सौ से अधिक दुकानें जल गईं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बारुईपुर (पश्चिम बंगाल), चार अगस्त पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर कस्बे के बाजार में मंगलवार को तड़के भीषण आग लगने से सौ से अधिक दुकानें जल गईं।

अधिकारियों ने बताया कि बारुईपुर कचहरी बाजार में कपड़े के एक गोदाम में देर रात करीब 2 बजे आग लगी और कुछ ही मिनटों में यह पूरे बाजार में फैल गई।

यह भी पढ़े | कठुआ में बन रहा बायो टेक पार्क, पौधों के औषधीय गुणों पर किये जाएंगे शोध.

दुकान मालिकों ने आरोप लगाया कि दमकलकर्मी मौके पर देर से पहुंचे जिसके कारण आग तब तक और अधिक फैल चुकी थी।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में दो दमकल गाड़ियों भेजा गया था लेकिन जब आग की लपटें बढ़ती जा रही थीं तब 11 और भेजी गईं।

यह भी पढ़े | लद्दाख के लोगों के लिए बड़ी राहत, एक साल में बदल गई वहां की तस्वीर, 24 घंटे मिल रही बिजली.

उन्होंने बताया कि आग पर सुबह करीब 7 बजे काबू पा लिया गया।

दमकल अधिकारियों ने बताया एक प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग बिजली के शॉर्ट-सर्किट होने के कारण लगी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\