ताजा खबरें | सिक्किम में सुबह नौ बजे तक 7.66 प्रतिशत से अधिक मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सिक्किम की 32 विधानसभा सीट और एकमात्र लोकसभा सीट पर 4.64 लाख मतदाताओं में से 7.66 प्रतिशत से अधिक ने शुक्रवार सुबह नौ बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

गंगटोक, 19 अप्रैल सिक्किम की 32 विधानसभा सीट और एकमात्र लोकसभा सीट पर 4.64 लाख मतदाताओं में से 7.66 प्रतिशत से अधिक ने शुक्रवार सुबह नौ बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सिक्किम की 32 विधानसभा और एकमात्र लोकसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

सिक्किम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डी. आनंदन ने बताया कि 573 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। इनमें से 88 शहरी और 485 ग्रामीण इलाकों में हैं।

उन्होंने बताया कि सिक्किम में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 13 टुकड़ियां तैनात की गई हैं, जिनमें से पांच भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की और आठ विशेष सुरक्षा बटालियन (एसएसबी) की हैं।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनके पूर्ववर्ती पवन कुमार चामलिंग, भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया और तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय सहित कुल 146 उम्मीदवार 32 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मैदान में हैं।

एकमात्र लोकसभा सीट पर मौजूदा लोकसभा सांसद इंद्र हैंग सुब्बा और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट(एसडीएफ) के पीडी राय समेत 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

तमांग और चामलिंग दो-दो विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट