विदेश की खबरें | गाजा में इजराइल-हमास युद्ध में 56000 से अधिक लोगों की जान गयी: फलस्तीनी स्वास्थ्य प्रशासन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मंत्रालय ने कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से 56,077 लोग मारे गए हैं तथा 131,848 अन्य घायल हुए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से 56,077 लोग मारे गए हैं तथा 131,848 अन्य घायल हुए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में 5,759 ऐसे लोग हैं जो 18 मार्च को इजरायल द्वारा दो महीने के युद्ध विराम को समाप्त कर लड़ाई फिर से छेड़ने के बाद मारे गए हैं।
मंत्रालय ने मृतकों में नागरिकों व लड़ाकों का अंतर स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन उसका कहना है कि मृतकों में आधे से ज़्यादा महिलाएं और बच्चे थे।
माना जाता है कि कई और लोग मलबे के नीचे दबे होंगे या उन जगहों पर होंगे जहां स्थानीय डॉक्टर पहुंच नहीं पाये हैं।
इजराइल का कहना है कि वह केवल उग्रवादियों को निशाना बनाता है तथा नागरिकों की मौतों के लिए हमास दोषी है।
इजराइल का आरोप है कि उग्रवादी नागरिकों के बीच छिपे हुए हैं और वे घनी आबादी वाले क्षेत्रों से अपनी गतिविधियां चलाते हैं।
इज़राइल ने गाजा में अपना अभियान हमास के सात अक्टूबर, 2023 के हमले के बाद शुरू किया था।
गाजा के उग्रवादियों ने सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिण इजराइल में धावा बोलकर लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था 251 अन्य लोगों को बंधक बना लिया था। उग्रवादियों के हमले में मारे गये लोगों में ज्यादातर आम नागरिक थे।
अधिकतर बंधकों को संघर्षविराम समझौतों के तहत रिहा कर दिया गया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)