देश की खबरें | देश में टीके की 49 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी : मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश भर में अब तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 49 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है ।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश भर में अब तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 49 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है ।

बृहस्पतिवार की शाम सात बजे तक प्राप्त औपबंधिक आंकड़ों के अनुसार आज 50.29 लाख से अधिक (50,29,573) खुराक दी गयी ।

मंत्रालय ने बताया कि 18 से 44 साल उम्र वर्ग के 27,26,494 लाभान्वितों को बृहस्पतिवार को पहली खुराक दी गयी जबकि 4,81,823 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी ।

इसने कहा है कि टीकाकरण के तीसरे चरण की देशव्यापी शुरूआत के बाद से कुल मिला कर 18 से 44 साल आयु वर्ग में 16,92,68,754 लोगों को पहली खुराक जबकि 1,07,72,537 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है ।

देश के पांच राज्यों — मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश — में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में एक एक करोड़ से अधिक लोगों को टीका दिया जा चुका है ।

औपबंधिक रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण के 202 वें दिन, पांच अगस्त को कुल 50,29,573 खुराक दी गयी । इनमें से 37,13,231 लाभान्वितों को पहली खुराक जबकि 13,16,342 को दूसरी खुराक दी गयी ।

टीकाकरण की आज की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक आयेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\