देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 हजार से अधिक मामले सामने आये, 41 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35013 नये मामले सामने आये जो एक दिन का सर्वाधिक है । प्रदेश में 2.66 लाख से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 41 लोगों की मौत के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 5,211 हो गयी है । प्रदेश सरकार ने यह जानकारी दी ।

तिरूवनंतपुरम, 28 अप्रैल केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35013 नये मामले सामने आये जो एक दिन का सर्वाधिक है । प्रदेश में 2.66 लाख से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 41 लोगों की मौत के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 5,211 हो गयी है । प्रदेश सरकार ने यह जानकारी दी ।

संक्रमण के नये मामलों के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 14,95,377 हो गयी है ।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में 15,505 लोगों का सफल इलाज हुआ है और इसके साथ ही अब तक राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 12,23,185 पर पहुंच गयी है।

प्रदेश में फिलहाल 2,66,646 संक्रमित उपचाराधीन हैं ।

दोपहर दो बजे समाप्त हुये पिछले 24 घंटे में 1,38,190 नमूनों की जांच की गयी और संक्रमण दर 25.34 फीसदी रहा । प्रदेश में अब तक 1,54,92,489 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

संक्रमित मामलों में से 97 स्वास्थ्यकर्मी हैं, 275 दूसरे प्रदेशों से आये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज