देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 हजार से अधिक मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32,819 नए मामले सामने आए जो राज्य में एक दिन में सामने आए महामारी के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही केरल में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 14,60,364 हो गई है।

तिरुवनंतपुरम, 27 अप्रैल केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32,819 नए मामले सामने आए जो राज्य में एक दिन में सामने आए महामारी के सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही केरल में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 14,60,364 हो गई है।

राज्य के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने स्थिति को ‘‘गंभीर’’ करार दिया।

केरल में महामारी के आज सामने आए मामलों में 86 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।

विजयन ने कहा कि महामारी को आज 18,413 लोगों ने शिकस्त दी और इस बीमारी से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 12,07,680 हो गई है।

राज्य में 32 और लोगों की मौत के बाद बीमारी से मरने वालों की संख्या 5,170 हो गई है।

विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य में स्थिति ‘‘गंभीर’’ है।

राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 2,47,181 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी