देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के पहली बार एक दिन में 30,000 से अधिक मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 30,000 से अधिक मामले सामने आने के साथ बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,68,876 पर पहुंच गई। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से 606 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 24,915 हो गया।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई भारत में पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 30,000 से अधिक मामले सामने आने के साथ बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,68,876 पर पहुंच गई। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से 606 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 24,915 हो गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 32,695 मामले सामने आए। इनमें से महाराष्ट्र में 7,975, तमिलनाडु में 4,496, कर्नाटक में 3,176, आंध्र प्रदेश में 2,432, उत्तर प्रदेश में 1,659, दिल्ली में 1,647, तेलंगाना में 1,597, पश्चिम बंगाल में 1,589 और बिहार 1,329 मामले सामने आए जो एक दिन में आए मामलों का करीब 80 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | 30 सेकंड के भीतर मध्य प्रदेश में 10 साल का बच्चा बैंक से दस लाख रूपये लेकर फरार.

इस संक्रामक रोग से 6,12,814 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि संक्रमित 3,31,146 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 63.25 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’

यह भी पढ़े | गुजरात: मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान के प्रमुख पुरुषोत्तमप्रियदासजी महाराज निधन, PM मोदी ने जताया दुख.

संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में जिन 606 लोगों की मौत हुई है उनमें से 233 की महाराष्ट्र, 86 की कर्नाटक, 68 की तमिलनाडु, 44 की आंध्र प्रदेश, 41 की दिल्ली, 29 की उत्तर प्रदेश, 20 की पश्चिम बंगाल, 11-11 की जम्मू कश्मीर और तेलंगाना, 10 की गुजरात और नौ लोगों की मध्य प्रदेश में मौत हुई है।

पंजाब में आठ लोगों ने जान गंवाई जबकि हरियाणा में सात, असम और बिहार में छह-छह, राजस्थान में पांच, ओडिशा और पुडुचेरी में तीन-तीन, झारखंड में दो जबकि चंडीगढ़, केरल, त्रिपुरा और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

इस वैश्विक महामारी से अब तक कुल 24,915 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 10,928, दिल्ली में 3,487, तमिलनाडु में 2,167, गुजरात में 2,079, उत्तर प्रदेश में 1,012, पश्चिम बंगाल में 1,000, कर्नाटक में 928, मध्य प्रदेश में 682 और राजस्थान में 530 लोगों ने जान गंवाई।

आंध्र प्रदेश में 452, तेलंगाना में 386, हरियाणा में 319, पंजाब में 221, जम्मू कश्मीर में 206, बिहार में 180, ओडिशा में 77, उत्तराखंड में 50, असम में 46, झारखंड में 38 और केरल में 35 लोगों की मौत हुई।

छत्तीसगढ़ में 20, पुडुचेरी में 21, गोवा में 18, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 11-11, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में तीन-तीन, मेघालय और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो-दो जबकि लद्दाख में एक व्यक्ति ने जान गंवाई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों की मौत किसी न किसी अन्य बीमारी के कारण हुई।

महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 2,75,640 मामले सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 1,51,820, दिल्ली में 1,16,993, कर्नाटक में 47,253, गुजरात में 44,552, उत्तर प्रदेश में 41,383 और तेलंगाना में 39,342 लोग संक्रमित पाए गए।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 35,451, पश्चिम बंगाल में 34,427, राजस्थान में 26,437, हरियाणा में 23,306, बिहार में 20,612 और मध्य प्रदेश में 19,643 हो गया।

असम में संक्रमण के 18,666 मामले सामने आए। इसके बाद ओडिशा में 14,898, जम्मू कश्मीर में 11,666, केरल में 9,553 जबकि पंजाब में 8,799 मामले सामने आए।

छत्तीसगढ़ में 4,539, झारखंड में 4,320, उत्तराखंड में 3,785, गोवा में 2,951, त्रिपुरा में 2,268, मणिपुर में 1,700, पुडुचेरी में 1,596, हिमाचल प्रदेश में 1,341 और लद्दाख में 1,142 लोग संक्रमित पाए गए।

नगालैंड में 902, चंडीगढ़ में 625 और दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 539 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए।

अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 462, मेघालय में 346, मिजोरम में 238, सिक्किम में 220 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप में 176 मामले सामने आए।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट