देश की खबरें | राज्यों, निजी अस्पतालों के पास कोविड टीके की 3.14 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध : केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 टीके की 3.14 करोड़ से अधिक खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों में उपलब्ध हैं।

नयी दिल्ली, दो अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 टीके की 3.14 करोड़ से अधिक खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों में उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक, सभी स्रोतों के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 49,64,98,050 खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और 9,84,610 खुराकें अभी और दी जानी हैं। उसने कहा कि कोविड-19 टीके की 3,14,34,654 खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उसने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की अधिक खुराकें उपलब्ध कराकर टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड के टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड​​-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में, केंद्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा निर्मित टीकों का 75 प्रतिशत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में आपूर्ति करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\