देश की खबरें | दिल्ली में एक महीने से भी कम समय में कोविड-19 के 2,300 से अधिक मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में 28 अक्टूबर से अब तक कोविड-19 से 2,364 मरीजों की मौत हुई और इस दौरान प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के मामले पहली बार पांच हजार के आंकड़े को पार कर गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में 28 अक्टूबर से अब तक कोविड-19 से 2,364 मरीजों की मौत हुई और इस दौरान प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के मामले पहली बार पांच हजार के आंकड़े को पार कर गए।

आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: शादियों में डीजे और बैंड-बाजा बजाने की मिली छुट, बस करना होगा ये काम.

बुधवार को कोविड-19 से 99 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,720 पर पहुंच गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शहर में 19 नवंबर को 98 मौत, 20 नवंबर को 118 मौत, 21 नवंबर को 111 मौत, 22 नवंबर को 121 मौत, 23 नवंबर को 121 मौत और 24 नवंबर को 109 मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन के बाद पार्टी श्रद्धांजलि देने के लिए कल बुलाई CWC की बैठक.

कोविड-19 से प्रतिदिन होने वाली मौत की सर्वाधिक संख्या (131), 18 नवंबर को दर्ज की गई थी और 11 नवंबर को संक्रमण के सर्वाधिक 8,593 मामले सामने आए थे।

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को 7,546 मामले, शुक्रवार को 6,608 मामले, शनिवार को 5,879 मामले, रविवार को 6,746 मामले, सोमवार को 4,454 मामले, मंगलवार को 6,224 मामले और बुधवार को 5,246 मामले सामने आए।

आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 5,45,787 हो गए जिनमें से 4,98,780 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने में देर होना, आईसीयू बिस्तरों की कमी, खराब मौसम और प्रदूषण में वृद्धि से दिल्ली में कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या बढ़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड