देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

नयी दिल्ली, चार जून केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के मुताबिक शनिवार शाम सात बजे तक 10 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं। देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शाम सात बजे तक 18-59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कुल 1,04,295 एहतियाती खुराक दी गयीं और अब तक इस आयु वर्ग में कुल 26,28,276 लोगों को एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

इसके मुताबिक अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग के 3.44 करोड़ बच्चों और 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के 5.96 करोड़ किशोरों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

भारत ने 10 अप्रैल को निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 साल से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक देना शुरू किया था, टीके की दूसरी खुराक लेने के नौ महीने बाद 18 साल से अधिक आयु के सभी लोग एहतियाती खुराक ले सकते हैं।

देश भर में पिछले साल 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और पहले चरण में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीके की खुराक दी गयी थी। दो फरवरी से, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू हुआ। अगले चरण का टीकाकरण अभियान एक मार्च 2021 को शुरू हुआ और इसके तहत 60 साल से अधिक आयु वाले और 45 तथा उससे अधिक आयु वाले अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को टीके की खुराक दी गयी।

देश में पिछले साल एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। सरकार ने फिर पिछले साल एक मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीके की खुराक देने का फैसला किया।

भारत ने 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए तीन जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\