देश की खबरें | मुंबई में गणेश प्रतिमा विसर्जन ड्यूटी पर 19,000 से अधिक पुलिसकर्मी लगाये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गणेशोत्सव के आखिरी दिन 28 सितंबर को अनंत चुतुर्थी पर मूर्तियों के विसर्जन के लिए निकाले जाने वाले जुलूस के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए मुंबई पुलिस अधिकारियों समेत 19,000 से अधिक कर्मियों को तैनात कर रही है।

मुंबई, 27 सितंबर गणेशोत्सव के आखिरी दिन 28 सितंबर को अनंत चुतुर्थी पर मूर्तियों के विसर्जन के लिए निकाले जाने वाले जुलूस के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए मुंबई पुलिस अधिकारियों समेत 19,000 से अधिक कर्मियों को तैनात कर रही है।

ईद-ए-मिलाद के लिए भी ऐसा ही सुरक्षा इंतजाम किया जाएगा। इस मौके पर शुक्रवार को जुलूस निकाला जाएगा।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने 1,337 लाइफगार्ड तैनात किये हैं जिनमें 1035 को 69 प्राकृतिक जलाशयों पर तैनात किया गया है जबकि 302 को करीब 200 कृत्रिम तालाबों के आसपास पदस्थ किया गया है। बीएमसी ने प्राकृतिक विसर्जन स्थलों पर 53 मोटरबोट लगाये हैं।

कई मुस्लिम संगठनों और धार्मिक नेताओं ने अनंत चतुर्थी के मद्देनजर बृहस्पतिवार के बजाय शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद जुलूस निकालने का फैसला किया है। पुलिस ने उनसे यह अपील की थी।

एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा ड्यूटी पर लगाये गये पुलिसकर्मियों में 16,250 कांस्टेबल, 2,866 अधिकारी, 45 सहायक पुलिस आयुक्त, 25 पुलिस उपायुक्त, आठ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एवं अन्य अधिकारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल के 35 प्लाटून, त्वरित कार्रवाई बल की एक कंपनी, त्वरित प्रतिक्रिया बल के साथ ही होमगार्ड के जवान भी अहम स्थानों पर मौजूद रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड