देश की खबरें | भारत में कोविड रोधी टीकों की 186.21 करोड़ से अधिक खुराकें दी गयीं : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में बुधवार को विशेष अभियान के चौथे दिन शाम सात बजे तक 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकों की 16,350 से अधिक एहतियाती खुराक दी गई। इसके साथ ही इस आयु वर्ग में दी गई खुराकों की कुल संख्या बढ़कर 61,957 हो गई है।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल भारत में बुधवार को विशेष अभियान के चौथे दिन शाम सात बजे तक 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकों की 16,350 से अधिक एहतियाती खुराक दी गई। इसके साथ ही इस आयु वर्ग में दी गई खुराकों की कुल संख्या बढ़कर 61,957 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि भारत में अब तक कोविड टीकों की 186.21 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 12 लाख से अधिक खुराकें शाम सात बजे तक दी गईं।

मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के साथ दैनिक टीकाकरण की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

भारत में रविवार से निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकों की एहतियाती खुराकें दिए जाने की शुरूआत हुई है। 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग एहतियाती खुराक लेने के पात्र हैं जिन्होंने नौ महीने पहले टीके की दूसरी खुराक ली थी।

आंकड़ों के अनुसार 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में अब तक टीकों की 2.36 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को अब तक 2.49 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराकें दी जा चुकी हैं।

भारत में कोविड टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके दिए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\