देश की खबरें | भारत में अभी तक 177.40 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में शनिवार तक 177.40 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

नयी दिल्ली, 26 फरवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में शनिवार तक 177.40 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

देश में शनिवार को शाम सात बजे तक 21 लाख से ज्यादा (21,41,821) टीके लगाए गए।

मंत्रालय के अनुसार, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 1.99 करोड़ से ज्यादा (1,99,62,729) एहतियाती टीके लगाए गए हैं।

देर रात तक अंतिम आंकड़ा आने पर दिन में हुए टीकाकरण के आंकड़ों में वृद्धि होने की संभावना है।

देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था।

कोविड रोधी टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ था जिसमें 60 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों और विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा आयु के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ।

देश में 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग के सभी लोगों के लिए टीकाकरण एक अप्रैल से शुरू हुआ था। 18 साल से ज्यादा आयु वाले सभी वयस्कों को एक मई से टीका लगने लगा।

वहीं, इस साल तीन जनवरी से शुरू हुए अभियान के तहत 15 से 18 साल के किशोरों को टीका लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी