देश की खबरें | भारत में अभी तक 176.47 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बुधवार तक 176.47 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बुधवार तक 176.47 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

देश में बुधवार को शाम सात बजे तक 26 लाख से ज्यादा (26,88,373) टीके लगाए गए।

मंत्रालय के अनुसार, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 1.94 करोड़ से ज्यादा (1,94,97,567) एहतियाती टीके लगाए गए हैं।

देर रात तक अंतिम आंकड़ा आने पर दिन में हुए टीकाकरण के आंकड़ों में वृद्धि होने की संभावना है।

देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था।

कोविड रोधी टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ था जिसमें 60 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों और विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा आयु के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ।

देश में 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग के सभी लोगों के लिए टीकाकरण एक अप्रैल से शुरू हुआ था। 18 साल से ज्यादा आयु वाले सभी वयस्कों को एक मई से टीका लगने लगा।

वहीं, इस साल तीन जनवरी से शुरू हुए अभियान के तहत 15 से 18 साल के किशोरों को टीका लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\