देश की खबरें | राजस्थान में 13 लाख से अधिक प्रवासी आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए शुरू की गयी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों व बसों से 13 लाख से अधिक प्रवासी राजस्थान आए हैं जबकि छह लाख से अधिक राजस्थान से अपने अपने राज्यों में गए हैं।

जियो

जयपुर, पांच जून लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए शुरू की गयी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों व बसों से 13 लाख से अधिक प्रवासी राजस्थान आए हैं जबकि छह लाख से अधिक राजस्थान से अपने अपने राज्यों में गए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने का यह काम लगभग समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़े | World Environment Day 2020: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पर्यावरण दिवस पर संत कबीर के दोहे किए साझा.

अतिरिक्त मुख्य सचिव- उद्योग सुबोध अग्रवाल ने कहा, '‘अब तक विभिन्न राज्यों में फंसे हुए 13.43 लाख प्रवासी बसों तथा श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से राजस्थान आए जबकि 6.13 लाख लोग राजस्थान से अपने अपने राज्यों को गए हैं।' अंतिम श्रमिक स्पेशल ट्रेन राज्य से एक जून को रवाना हुई थी।

अग्रवाल ने कहा, 'हमने श्रमिकों की आवाजाही सुगम हो यह सुनिश्चित किया तथा उनके लिए राहत व मदद की व्यवस्थाएं कीं। प्रवासियों का आना जाना अब लगभग समाप्त हो गया है। हालांकि, हमारे पास अभी भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रवासियों को रखने के लिए 100 शिविर तैयार हैं।'

यह भी पढ़े | निजी अस्पतालों में COVID-19 मरीजों के उपचार संबंधी याचिका पर न्यायालय ने केंद्र से मांगा जवाब.

प्रवासियों के आवागमन की निगरानी कर रहे इस अधिकारी के अनुसार शुरू के दिनों में आने व जाने के लिए बड़ी संख्या में श्रमिकों व अन्य प्रवासियों ने पंजीकरण करवाया लेकिन बाद में उन्होंने इसे रद्द कर दिया और अपनी मौजूदा जगहों पर ही रुके रहे।

अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन में ढील तथा नये नियमों के बीच कार्यस्थल और बाजारों के खुलने के साथ राजस्थान पहुंचे अनेक श्रमिक अब वापस अपने अपने कार्यस्थल पर लौटने की सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा,'‘ हाल ही में, गुजरात के एक कारखाने के मालिक ने बाड़मेर पहुंचे अपने श्रमिकों से संपर्क किया और उन्हें वापस काम पर बुला लिया। उसने श्रमिकों की वापसी के लिए बसों की व्यवस्था की ताकि अपना काम फिर शुरू कर सके। अब पुनर्वापसी शुरू हो रही है। बाहरी राज्यों से प्रवासी राजस्थान के कई जिलों जैसे डूंगरपुर, पाली, सिरोही, जालौर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर अपने गांव घर पहुंचे हैं।’’

उन्होंने बताया कि राज्य में प्रवासी श्रमिकों की सबसे अधिक आवक महाराष्ट्र से हुई है जहां वे छोटा मोटा व्यवसाय कर रहे हैं जबकि सूरत में ज्यादा प्रवासी विभिन्न कारखानों में मजदूरी करते हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश से भी प्रवासी आए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, संकट के इस समय में योजनाबद्ध तरीके से सारी व्यवस्थाएं कर हालात को संभाला गया ताकि श्रमिकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट