देश की खबरें | राज्यों व केंद्र शासित क्षेत्रों को कोविड टीके की 116.5 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई गई: केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीके की 116.50 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की जा चुकी हैं।

नयी दिल्ली, पांच नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीके की 116.50 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों व केंद्र शासित क्षेत्रों के पास अभी कोविड-19 रोधी टीके की 15.54 करोड़ से ज्यादा (15,54,54,451) खुराक लगाने के लिये उपलब्ध हैं।

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता की अग्रिम दृश्यता और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के लिए टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 टीके उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रही है।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण में केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों के 75 प्रतिशत राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को खरीद और आपूर्ति (मुफ्त) करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\