देश की खबरें | लोक अदालत में 11.42 लाख से अधिक मामले निपटाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक अदालत में देशभर में शनिवार को 5,129 पीठों ने 11.42 लाख से अधिक मामलों का समाधान किया गया। यह जानकारी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण ने दी।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई लोक अदालत में देशभर में शनिवार को 5,129 पीठों ने 11.42 लाख से अधिक मामलों का समाधान किया गया। यह जानकारी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकारण ने दी।

प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति यू यू ललित ने कहा, ‘‘विधिक सेवा प्राधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन कर महामारी को एक अवसर में बदल दिया है।’’

प्राधिकरण ने विज्ञप्ति में कहा कि न्यायमूर्ति ललित ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्वयं लोक अदालतों के कार्य पर नजर रखी।

इसने कहा कि लोक अदालत में देशभर में शनिवार को 5,129 पीठों ने 11.42 लाख से अधिक मामलों का समाधान किया गया।

प्रधिकारण ने छत्तीसगढ़ के बारे में कहा कि राज्य में आज राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,000 से अधिक मामले निपटाए गए जिनमें लगभग एक हजार मामले कोविड-19 रोधी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से जुड़े थे।

राज्य में तालुका से लेकर उच्च न्यायालय तक सभी अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि मामलों का निपटारा पक्षों की वर्चुअल या प्रत्यक्ष मौजूदगी में किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Mumbai Metro Line 4 Work Halted: मुलुंड हादसे के बाद MMRDA का बड़ा फैसला, सुरक्षा जांच पूरी होने तक मुंबई मेट्रो-4 का निर्माण कार्य रोका गया

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Prediction: अहम मुकाबले में इटली को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\