Pakistan: चुनाव धांधली के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर इमरान खान की पार्टी के 100 से ज्यादा समर्थक गिरफ्तार

पाकिस्तान के चुनाव में कथित धांधली के विरोध में रैली कर रहे जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के 100 से ज्यादा समर्थकों को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Representative Image

लाहौर, 3 मार्च : पाकिस्तान के चुनाव में कथित धांधली के विरोध में रैली कर रहे जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के 100 से ज्यादा समर्थकों को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पार्टी संस्थापक इमरान खान के आह्वान पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ शनिवार को समूचे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन किए थे. ज्यादातर लोगों को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है जहां नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मरयम नवाज़ ने पीटीआई समर्थकों पर कार्रवाई का आदेश दिया था. पीटीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, “लाहौर में पुलिस ने 80 कार्यकर्ताओं और नेताओं को पीटा और गिरफ्तार कर लिया. गुजरात शहर में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पंजाब के 38 शहरों और संघीय राजधानी इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन हुए.”

लाहौर में पुलिस ने जीपीओ चौक और लिबर्टी चौक पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. प्रवक्ता ने बताया कि मरयम नवाज़ और उनके चाचा शहबाज़ शरीफ के खिलाफ पिछले महीने चुनाव लड़ने वाले पीटीआई नेता मियां शहज़ाद फारूक और अफज़ाल अज़ीम फहट को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने दावा किया कि फारूक ने मरयम को हरा दिया था लेकिन पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नतीजे बदल दिए. उच्चतम न्यायालय की बार के पूर्व सचिव आफताब बाजवा को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

पीटीआई के झंडे दिखाने पर खान के समर्थकों को कारों से बाहर खींचने और पीटने के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं. यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार समाज के वंचित वर्गों की 73 प्रतिशत आबादी की उपेक्षा कर रही है : राहुल गांधी

पंजाब पुलिस ने कहा कि उन्होंने सड़क जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है. शनिवार और रविवार को देश में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ की सेवा भी बाधित रही. पीटीआई ने चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध को रोकने के लिए "क्रूरतापूर्ण" पुलिस कार्रवाई की निंदा की है. पीटीआई मध्य पंजाब के महासचिव हम्माद अज़हर ने कहा, "विवादास्पद और फर्जी मुख्यमंत्री मरयम नवाज़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राज्य की मशीनरी का उपयोग करके फासीवाद किया है."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड