देश की खबरें | ओडिशा के क्योंझर में 100 से ज्यादा दुकान जलकर खाक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के क्योंझर शहर के एक बाजार में सोमवार को आग लगने से कम से कम 100 दुकान जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
क्योंझर (ओडिशा), तीन अप्रैल ओडिशा के क्योंझर शहर के एक बाजार में सोमवार को आग लगने से कम से कम 100 दुकान जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गई।
बाजार समिति के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि पानी की कम आपूर्ति के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
क्योंझर के उप जिलाधिकारी रामचंद्र किस्कू ने बताया कि फिलहाल आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
वहीं, बाजार समिति के सचिव हरिश्चंद्र दास ने बताया, "आग में 50 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। व्यापारियों ने अपनी आय का एकमात्र स्रोत खो दिया है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)