देश की खबरें | आईआईटी मद्रास में 100 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, संस्थान बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)मद्रास में 100 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर छात्र हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 14 दिसम्बर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)मद्रास में 100 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर छात्र हैं।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने बताया कि कुल 104 छात्र और अन्य संक्रमित पाए गए हैं और सभी अस्पताल में भर्ती हैं एवं उनकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ का बेसिक शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला, अंतर्जनपदीय तबादले की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश.

उन्होंने बताया कि 444 नमूनों की अभी तक जांच की गई, जिनमें से 104 संक्रमित पाए गए, एक से 12 दिसम्बर के बीच संस्थान में संक्रमित पाए जाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।

राधाकृष्णन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के निर्देशानुसार इन सभी का ‘किंग्स इंस्टीट्यूट ऑफ प्रीवेंटिव मेडिसिन एंड रिसर्च’ में इलाज चल रहा है और उन सभी की हालत स्थिर है।’’

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का बड़ा हमला, मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ के पैकेज को ‘कोरोना जुमला’ बताया.

संस्थान की एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी विभाग और प्रयोगशालाएं बंद कर दी गई हैं और अभी केवल 700 छात्र जिनमें अधिकतर शोधार्थी हैं, नौ छात्रावास में रह रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ कक्षाएं ऑनलाइन ली जा रही हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now