जरुरी जानकारी | अदाणी समूह, एनटीपीसी, रिलायंस समेत 10 से ज्यादा कंपनियां चार लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गौतम अदाणी की अगुवाई वाला अदाणी समूह, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक एनटीपीसी समेत 10 से अधिक कंपनियों ने सोमवार को मध्यप्रदेश में करीब चार लाख करोड़ रुपये निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई।

भोपाल, 24 फरवरी गौतम अदाणी की अगुवाई वाला अदाणी समूह, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक एनटीपीसी समेत 10 से अधिक कंपनियों ने सोमवार को मध्यप्रदेश में करीब चार लाख करोड़ रुपये निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई।

अदाणी ने पंप स्टोरेज, सीमेंट, खनन, स्मार्ट-मीटर और तापीय ऊर्जा में 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का वादा किया, जबकि रिलायंस ने राज्य में जैव ईंधन परियोजनाएं स्थापित करने के लिए 60,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई।

राज्य के वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ के दौरान अदाणी ने एक नयी स्मार्ट सिटी, एक हवाई अड्डा परियोजना और एक कोयला-गैसीकरण परियोजना में 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की।

उन्होंने कहा,"आज मुझे पंप स्टोरेज, सीमेंट, खनन, स्मार्ट मीटर और तापीय ऊर्जा के क्षेत्रों में 1,10,000 करोड़ रुपये से अधिक के नये निवेश की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। ये बहु-क्षेत्रीय निवेश 2030 तक मध्यप्रदेश में 1,20,000 से अधिक नौकरियां पैदा करेंगे।"

अदाणी ने इन परियोजनाओं को ‘मध्यप्रदेश के विकास की साझा यात्रा के मील के पत्थर’ करार देते हुए कहा कि ये परियोजनाएं राज्य को औद्योगिक और आर्थिक तरक्की में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाएंगी।

एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने कहा कि उनकी कंपनी, इसकी सहायक कंपनियां और संयुक्त उद्यमों में इसके भागीदार मध्यप्रदेश में दो गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित करने के लिए 1.20 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

एनटीपीसी राज्य में नये परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के दो स्थलों में 80,000 करोड़ रुपये का निवेश करने पर भी विचार करेगी।

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की अवादा के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि कंपनी ने राज्य में सौर, पवन और पंप भंडारण तथा बैटरी भंडारण परियोजनाओं और सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा विकसित करने में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है।

मित्तल ने कहा,"हम अगले तीन से पांच वर्षों की अवधि में सौर, पवन, पंप स्टोरेज और बैटरी में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।"

अहमदाबाद स्थित टॉरेंट पावर ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में राज्य में 26,500 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (आरईसी) ने राज्य में आगामी परियोजनाओं के लिए क्रमशः 26,800 करोड़ रुपये और 21,000 करोड़ रुपये की ऋण सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई।

ओपीजी पावर जनरेशन प्राइवेट लिमिटेड ने राज्य में बैटरी स्टोरेज सिस्टम, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और हाइब्रिड (एक ही जगह पर सौर और पवन) बिजली उत्पादन के लिए विनिर्माण सुविधा की स्थापना में 13,400 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया।

सनदेव रिन्यूएबल्स के संस्थापक सुनील जैन ने राज्य में 750 मेगावॉट का नया डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए अगले पांच वर्षों में 4,330 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की इच्छा व्यक्त की।

भोपाल में जारी दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन के मंगलवार को आयोजित समापन समारोह में राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग कंपनियों की प्रतिबद्धताओं की पूरी सूची जारी किए जाने के बाद निवेश का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी