संपत्ति के दाखिल-खारिज के लंबित मामलों के लिए 15 जनवरी को और विशेष शिविर लगाए जाएंगे: CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार संपत्तियों के दाखिल-खारिज के लंबित मामलों के निपटारे के लिए 15 जनवरी को और भी विशेष शिविर लगाएगी. राज्य में शनिवार को इस तरह के शिविरों का आयोजन किया गया था, जिसके एक दिन बाद उन्होंने यह बात कही.

Bhagwant Mann

चंडीगढ़, 7 जनवरी : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार संपत्तियों के दाखिल-खारिज के लंबित मामलों के निपटारे के लिए 15 जनवरी को और भी विशेष शिविर लगाएगी. राज्य में शनिवार को इस तरह के शिविरों का आयोजन किया गया था, जिसके एक दिन बाद उन्होंने यह बात कही. ‘दाखिल खारिज’ नए संपत्ति मालिक के नाम पर 'मालिकाना हक' स्थानांतरित करने की प्रक्रिया है.

मान ने यहां एक बयान में कहा, ''शनिवार को आयोजित शिविरों को आम जनता से जबरदस्त समर्थन मिला. राज्य की सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में आयोजित इन शिविरों से लोगों को काफी फायदा हुआ. इन शिविरों ने दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का समाधान सुनिश्चित करके लोगों को बड़ी राहत दी.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शिविरों में दाखिल-खारिज के 31 हजार से अधिक लंबित मामलों को हल किया गया. यह भी पढ़ें : Tamilnadu Heavy Rain: तमिलनाडु के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना

उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि इस तरह के शिविर लगाकर एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में लंबित मामलों का निपटारा किया गया. मान ने कहा कि 15 जनवरी को राज्य भर में इसी तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि लंबित मामलों का निपटारा किया जा सके.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी, जानें मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड