देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में अधिक बारिश का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है।

कोलकाता, नौ जुलाई पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रशासन से स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर बनाये रखने को कहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय मानसून और असम में चक्रवाती परिसंचरण के कारण 11 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि साथ ही कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 12 और 13 जुलाई को क्षेत्र में बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आने की संभावना है। जलपाईगुड़ी जिले के गजलडोबा में मंगलवार सुबह साढ़े बजे तक तक बीते 24 घंटे में राज्य की सबसे अधिक 180 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से के अन्य स्थानों में सेवोके (170 मिमी), बक्सादुआर (150 मिमी), नागराकाटा (140 मिमी), जलपाईगुड़ी शहर (130 मिमी) और भूटानघाट (120 मिमी) में काफी अधिक बारिश दर्ज की गई।

दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ियों पर भूस्खलन हुआ तथा पश्चिम बंगाल को सिक्किम से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 10 सहित कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं मैदानी इलाकों में विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\