तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण से और लोग ठीक हुये, संपूर्ण लॉकडाउन जारी

प्रदेश के महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्रों में संपूर्ण लॉकडाउन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश में 809 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1101 मरीजों को अब तक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

जमात

चेन्नई, 27 अप्रैल तमिलनाडु में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आये 81 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में 52 और लोगों में इस महामारी की पुष्टि होने के साथ ही कोविड—19 संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1937 हो गयी है। सरकार ने यह जानकारी दी।

प्रदेश के महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्रों में संपूर्ण लॉकडाउन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश में 809 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1101 मरीजों को अब तक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 81 लोगों को छुट्टी दे दी गयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 6753 नमूनों की जांच की आज की गयी है, इसके साथ ही राज्य में अब तक 86,339 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है और इस तरह 94 हजार 781 नमूनों की जांच की जा चुकी है ।

प्रदेश में ​रविवार को जिन लोगों में वायरस की पुष्टि हुयी है उनमें एक साल का एक बच्चा तथा 13 साल की एक किशोरी शामिल है। इसके अलावा 31 पुरूष एवं 19 महिलायें शामिल हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 1937 हो गयी है।

कोविड—19 महामारी की जमीनी हकीकत का जायजा लेने यहां आयी केंद्रीय टीम ने मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी एवं सचिवालय के शीर्ष अधिकारियो के साथ बैठक की।

बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को पहले दिन संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान 60 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी। इससे पहले शनिवार को 94 लोग इलाज के बाद घर लौटे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड