जरुरी जानकारी | मूडीज, फिच, एस एण्ड पी चीनी साजिश के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना चाहती हैं: भाजपा सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दूबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वैश्विक रेटिंग एजेंसियां मूडीज़, फिच और एस एण्ड पी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये एजेंसियां ‘‘चीन की साजिश’’ के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं।

नयी दिल्ली, एक जून भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दूबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वैश्विक रेटिंग एजेंसियां मूडीज़, फिच और एस एण्ड पी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये एजेंसियां ‘‘चीन की साजिश’’ के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं।

दूबे ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि बेशक ये एजेंसिया अमेरिका में स्थित हैं लेकिन चीन ने अपने रणनीतिक हित को देखते हुये इन कंपनियों में काफी बड़ा निवेश किया है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

उन्होंने कहा, ‘‘ ... ये रेटिंग एजेंसियां ऐसे व्यवहार करती हैं जैसे ये भगवान हैं और हमारे देश को तीसरे दर्जे का देश मानती हैं। इसलिये भारत की सावरेन रेटिंग को लगातार नीचे रखा जाता है।’’

भाजपा सांसद की यह टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है जब मूडीज ने सामवार को भारत की सावरेन रेटिंग को बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया। उसने कहा है कि बिगडती वित्तीय सथिति और लगातार कमजोर वृद्धि के जोखिम को कम करने के लिये नीतियों के क्रियान्वयन में चुनौतियां खड़ी होंगी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

बीएए3 सबसे निचला निवेश ग्रेड है। यह कबाड़ ग्रेड से केवल एक पायदान ही ऊपर है।

दुबे ने कहा कि इन एजेंसियों ने देश की सही वित्तीय मजबूती को कभी विचार में नहीं लिया। भारत के जीडीपी के समक्ष रिण का अनुपात काफी कम है, इसे कभी तवज्जो नहीं दी गई। इसी प्रकार कई अन्य कारक भी रहे हैं जिनपर एजेंसियां गौर नहीं करतीं हैं।

भाजपा के सांसद ने कहा कि भारतीय कंपनियों के लिये बैंकों से कर्ज लेने के लिये इन एजेंसियों की रेटिंग लेने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया जाना चाहिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट