देश की खबरें | पश्चिम बंगाल विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को पहले दिन बॉलीवुड गायक के के समेत हाल में दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दिया गया।

कोलकाता, 10 जून पश्चिम बंगाल विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को पहले दिन बॉलीवुड गायक के के समेत हाल में दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दिया गया।

श्रद्धांजलि देते हुए विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने इन हस्तियों के जीवन एवं उनके योगदान का उल्लेख किया।

विपक्षी दल भाजपा ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत अपने पांच विधायकों के निलंबन के विरोध में सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज टिग्गा ने कहा, ‘‘ जिस तरह भाजपा विधायकों को निलंबित किया गया, वह अनैतिक एवं असंवैधानिक है। यही वजह है कि आज हमने सदन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।’’

टिग्गा उन पांच भाजपा विधायकों में शामिल हैं जिन्हें 28 फरवरी को बजट सत्र के आखिरी दिन निलंबित कर दिया गया था।

संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा के मन में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक नियमों के प्रति कोई सम्मान भाव नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने विपक्ष से सदन में आने की अपील की लेकिन उसने बहिष्कार करने का फैसला किया। यह अप्रत्याशित है। हम भी विपक्ष में रहे हैं लेकिन कभी ऐसा आचरण नहीं किया।’’

यह सत्र 17 जून तक चलने की संभावना है। इस सत्र में शिक्षा पर कई विधेयक पेश किये जाने की संभावना है। उनमें एक राज्य संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के पद से राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाकर उनकी जगह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आसीन करने से जुड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड