देश की खबरें | बंगाल, पड़ोसी राज्यों में पहुंचा मॉनसून ; अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानों, झारखंड और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।

कोलकाता, 19 जून दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानों, झारखंड और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि गंगाई बंगाल और झारखंड के शेष हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने के लिए अनुकूल मौसमी दशाएं हैं।

उन्होंने कहा कि मॉनसून के पहुंचने के साथ पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में सोमवार तथा मंगलवार को छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

कोलकाता में अगले कुछ दिनों में बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है।

शहर के आसमान में रविवार को दिन भर बादल छाए रहे और एक-दो बार हल्की बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\