देश की खबरें | महाराष्ट्र के सभी हिस्सों तक पहुंचा मानसून

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तटीय महाराष्ट्र से टकराने के चार दिनों बाद दक्षिण पश्चिम मानसून ने लगातार प्रगति की है और अब यह पूरे राज्य में पहुंच गया है।

जियो

मुंबई, 14 जून तटीय महाराष्ट्र से टकराने के चार दिनों बाद दक्षिण पश्चिम मानसून ने लगातार प्रगति की है और अब यह पूरे राज्य में पहुंच गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि अभी तक मानसून की प्रगति सामान्य और उम्मीदों के मुताबिक रही है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: अमित शाह और सीएम केजरीवाल की मीटिंग खत्म, COVID-19 के मरीजों के लिए केंद्र देगा 500 रेलवे कोच, बढ़ेगी टेस्टिंग की रफ्तार.

आईएमडी के मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के. एस. होसलीकर ने कहा कि पिछले 10 दिनों में मध्य और उत्तर महाराष्ट्र तथा विदर्भ में लगातार बारिश हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को पूरे राज्य में पहुंच गया।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 10,000 बेड लगानें के लिए राधा सोमी सत्संग ब्यास परिसर का किया निरीक्षण: 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर महाराष्ट्र और मराठावाड़ा क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों को हर साल पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। यह अच्छा संकेत है कि इन इलाकों में इस साल बारिश हुई है। इससे किसानों को बुवाई से पूर्व की गतिविधियों में मदद मिलेगी।’’

हालांकि नासिक समेत कुछ शहरी इलाकों में भारी बारिश से लोगों को असुविधा हुई।

भारी बारिश के बाद शनिवार को नासिक रोड पुलिस थाने में जलभराव हो गया।

पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे इलाके में शाम करीब छह बजे बारिश शुरू हुई और कुछ घंटों के भीतर नासिक रोड पुलिस थाना डूब गया। सभी कर्मचारियों को पानी की निकासी के लिए कोशिशें करनी पड़ी।’’

पिछले कुछ वर्षों में पानी की कमी का सामना करने वाले बीड जिले में पिछले एक हफ्ते में अच्छी बारिश हुई जिससे सूख चुकी कुछ नदियां भी भर गई।

राज्य कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस गर्मी में पूरी तरह सूख गई चौसाला नदी बारिश के बाद शनिवार को भर गई।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मानसून की मौजूदा प्रवृत्ति राज्य में जारी रहती है तो हम जल्द ही फसलों की बुवाई देख सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू