देश की खबरें | मानसून ने पकड़ी वापसी की राह, पांच उपमंडलों में हुई कम बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के बड़े हिस्से को भरपूर बारिश से सराबोर करने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान और कच्छ से शुरूआत के बाद अब अपनी वापसी की यात्रा पर निकल पड़ा है।

नयी दिल्ली, 24 सितंबर भारत के बड़े हिस्से को भरपूर बारिश से सराबोर करने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान और कच्छ से शुरूआत के बाद अब अपनी वापसी की यात्रा पर निकल पड़ा है।

देशभर में पांच प्रतिशत अतिरिक्त बारिश लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की यात्रा सोमवार को शुरू हुई लेकिन मौसम कार्यालय ने आगामी सप्ताह में कई क्षेत्रों में व्यापक बारिश का अनुमान भी जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 सितंबर के बजाय 23 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से लौट गया है। अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा पंजाब, हरियाणा और गुजरात के आसपास के इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।’’

देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई लेकिन 36 मौसम विज्ञान संबंधी उपमंडल में से पांच में कम बारिश दर्ज की गयी। इनमें जम्मू कश्मीर (26 प्रतिशत वर्षा कम), हिमाचल प्रदेश (20 प्रतिशत कम), अरुणाचल प्रदेश (30 प्रतिशत कम), बिहार (28 प्रतिशत कम) और पंजाब (27 प्रतिशत कम) शामिल हैं।

कुल 36 उपमंडल में से नौ में अत्यधिक बारिश हुई जिसमें राजस्थान (74 प्रतिशत), गुजरात (68 प्रतिशत), महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

आम तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून तक केरल में दस्तक देता है और जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरे देश में फैल जाता है। वह सितंबर के मध्य तक उत्तर-पश्चिमी भारत से लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह चला जाता है।

इस मानूसन में देश में एक जून से 23 सितंबर के बीच 880.8 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि सामान्यत: 837.7 मिमी. बारिश होती है।

मौसम कार्यालय ने मंगलवार को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान जताया है जिससे पूर्वी तट पर कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी सप्ताह के दौरान तटीय और उत्तर कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य, पूर्व और उत्तरपूर्व भारत में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड