देश की खबरें | डब्ल्यूएफआई के प्रमुख सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में निगरानी समिति ने दोषमुक्त नहीं किया है: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत को बताया कि कई महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए सरकार की ओर से गठित निगरानी समिति ने दोषमुक्त नहीं किया है।

नयी दिल्ली, 16 सितंबर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत को बताया कि कई महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए सरकार की ओर से गठित निगरानी समिति ने दोषमुक्त नहीं किया है।

मामले में सिंह के खिलाफ आरोप तय किए जाएं या नहीं, इस पर बहस के दौरान पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल के समक्ष यह दलील दी।

लोक अभियोजक ने अदालत को बताया, ‘‘निगरानी समिति ने सिंह को दोषमुक्त नहीं किया है। समिति ने सिफारिशें दी थीं, फैसला नहीं सुनाया था।’’

सिंह सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष उपस्थित हुए।

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन के बाद सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए भारतीय मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था।

इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन एक प्रति सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को दी गई।

दिल्ली पुलिस 23 सितंबर को सिंह के खिलाफ आरोपों पर अपनी आगे की दलीलें रखेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\