जरुरी जानकारी | मौद्रिक नीति से आर्थिक वृद्धि को मिलेगी गति: उद्योग विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग विशेषज्ञों ने भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रमुख नीतिगत दर रेपो को अपरिवर्तित और उदार रुख को बरकरार रखने का फैसला टिकाऊ वृद्धि का समर्थन करने के लिए केंद्रीय बैंक के संकल्प को दर्शाता है।

मुंबई, आठ अप्रैल उद्योग विशेषज्ञों ने भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रमुख नीतिगत दर रेपो को अपरिवर्तित और उदार रुख को बरकरार रखने का फैसला टिकाऊ वृद्धि का समर्थन करने के लिए केंद्रीय बैंक के संकल्प को दर्शाता है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद महंगाई में बढ़ोतरी के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक में प्रमुख नीतिगत दर रेपो में लगातार 11वीं बार कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे चार प्रतिशत के निचले स्तर पर कायम रखा।

टाटा कैपिटल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजीव सभरवाल ने कहा कि केंद्रीय बैंक द्वारा दर को अपरिवर्तित रखने और समायोजन के रुख को जारी रखने का निर्णय टिकाऊ वृद्धि का समर्थन करने के उनके संकल्प को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला मौजूदा भू-राजनीतिक जटिलताओं, वैश्विक व्यवधानों और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच लिया गया है। इसके अलावा, आरबीआई ने 2022-23 के लिए वृद्धि अनुमानों को घटाया है, जो नकारात्मक जोखिम और बढ़ती अनिश्चितताओं को दर्शाता है।

स्टैशफिन के सीईओ और संस्थापक तुषार अग्रवाल ने कहा कि आरबीआई ने एक उचित समायोजन का रुख अपनाया है, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा, हालांकि उम्मीद से धीमी दर से।

अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों को देखते हुए 7.2 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि लंबे समय तक टिकाऊ लगती है।

एंड्रोमेडा और अपनापैसा के सीईओ वी स्वामीनाथन ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के साथ ही वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते आपूर्ति की कमी से मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ रहा है।

ट्रस्ट म्यूचुअल फंड के सीईओ संदीप बागला ने कहा कि रेपो दर से जुड़े बैंक ऋणों पर ब्याज भले न बढ़े, लेकिन कोष की लागत निश्चित रूप से बढ़ेगी।

आरबीएल बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी ठाकुर ने कहा कि आरबीआई ने बाजार दशाओं को ध्यान में रखबर अपनी नीति पेश की है और आने वाले वक्त में दर में बढ़ोतरी के संकेत भी दिए हैं।

बजाज अलियांज लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य निवेश अधिकारी संपत रेड्डी ने कहा कि भले ही आरबीआई ने उदार रुख बनाए रखा और नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखा, लेकिन इस नीति के चलते बांड प्रतिफल में वृद्धि की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी स्कॉटलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

कोलकाता एयरपोर्ट पर IndiGo की फ्लाइट में बम की धमकी: टॉयलेट में मिला संदेहास्पद नोट, मचा हड़कंप (See Pics)

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Preview: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\