मोहन बागान , ईस्ट बंगाल के विदेशी खिलाड़ी मंगलवार को लौटेंगे
दोनों दिग्गज क्लबों के सभी विदेशी खिलाड़ी कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बाद यहां फंस गए हैं ।
कोलकाता, एक मई मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के विदेशी खिलाड़ी और स्टाफ अगले मंगलवार को अपने देश रवाना होंगे और इसके लिये यहां से बस के जरिये उन्हें दिल्ली जाना होगा । जहां से एम्सटर्डम की उड़ान लेंगे ।
दोनों दिग्गज क्लबों के सभी विदेशी खिलाड़ी कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बाद यहां फंस गए हैं ।
ईस्ट बंगाल के स्पेनिश कोच मारियो रिवेरा ने कहा ,‘‘ मेरा परिवार बहुत खुश है कि मैं स्पेन लौट रहा हूं । सभी ठीक हैं और रविवार की सुबह रवाना होंगे ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ इसमें कोई शक नहीं कि यह सफर लंबा होगा लेकिन कोई और चारा भी नहीं है । वरना यहीं रहना पड़ेगा ।’’
वे रास्ते में वाराणसी में रूकेंगे । नीदरलैंड दूतावास ने उन्हें ले जाने के लिये डच एयरवेज की विशेष उड़ान का इंतजाम किया है जहां से वे अपने अपने ठिकानों पर लौटेंगे ।
मोहन बागान में स्पेन के चार खिलाड़ी और कोच हैं जबकि ईस्ट बंगाल में स्पेन के पांच खिलाड़ी और कोच हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)