देश की खबरें | मोईन अली को वीजा मिला, सीएसके के दूसरे मैच के लिये उपलब्ध रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के स्टार आलराउंडर मोईन अली को भारत का वीजा मिल गया है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीम के दूसरे मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मार्च चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के स्टार आलराउंडर मोईन अली को भारत का वीजा मिल गया है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीम के दूसरे मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

इंग्लैंड का यह खिलाड़ी हालांकि गुरुवार को मुंबई पहुंच जाएगा लेकिन उन्हें अपनी टीम से जुड़ने से पहले तीन दिन तक पृथकवास पर रहना होगा और इस कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शनिवार को होने वाले पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

विश्वनाथन ने पीटीआई से कहा, ‘‘मोईन को वीजा मिल गया है और वह आज मुंबई पहुंच जाएंगे। वह तीन दिन का पृथकवास पूरा करने के बाद दूसरे मैच के लिये उपलब्ध रहेंगे।’’

पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों के लिये वीजा के तय मानदंडों के कारण उन्हें वीजा मिलने में देरी हुई।

मोईन के दादा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से इंग्लैंड चले गये थे लेकिन मोईन का जन्म इंग्लैंड में हुआ है और वह अक्सर भारत आते रहते हैं।

आईपीएल 2022 का पहला मैच शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में चार बार के चैंपियन सीएसके और पिछले साल के उप विजेता केकेआर के बीच खेला जाएगा। सीएसके को अपना दूसरा मैच 31 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है।

मोईन ने चेन्नई को आईपीएल का चौथा खिताब दिलवाने में अहम भूमिका निभायी थी और इसलिए फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ के साथ उन्हें टीम में बनाये रखा था।

मोईन ने पिछले साल आईपीएल में चेन्न्ई की तरफ से 15 मैचों में 357 रन बनाए और छह विकेट लिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Hardik Pandya IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन, ऑलराउंडर के आकंड़ों पर एक नजर

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर