देश की खबरें | देश में गूंज रही मोदी के कार्यों की गारंटी : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल था , लेकिन नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी चीजों में सुधार हुआ और आज पूरे देश में उनके कार्यों की ‘गारंटी’ की गूंज सुनाई देती है।

अमरोहा (उप्र), 29 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल था , लेकिन नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी चीजों में सुधार हुआ और आज पूरे देश में उनके कार्यों की ‘गारंटी’ की गूंज सुनाई देती है।

वह आज यहां आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले अमरोहा से दिल्ली की दूरी तय करने में पांच से छह घंटे लगते थे, वहीं आज यह दूरी केवल दो घंटे की रह गई है और यह सब सब पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की वजह से हो पाया है।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की ‘गारंटी’ की गूंज सुनाई दे रही है।

सम्मेलन में उन्होंने प्रबुद्धजनों से पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में मतदान की अपील की।

उन्होंने कहा कि वोट सही दिशा और सही पार्टी के पास जाता है तो आस्था का भी सम्मान होता है और यही वजह है कि 500 वर्षों का इंतजार अयोध्या धाम में समाप्त हुआ तथा रामलला अपने नव्य, दिव्य एवं भव्य मंदिर में विराजमान हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\