देश की खबरें | बिहार चुनाव के बाकी उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए मोदी, शीर्ष भाजपा नेताओं ने बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव की बाकी बची सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को यहां बैठक की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव की बाकी बची सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को यहां बैठक की।

भाजपा पहले ही अपने 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

यह भी पढ़े | Bulandshahr Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नशीली पदार्थ खिलाकर युवती के साथ रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार.

बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय के मद्देनजर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने दूसरी बार बैठक की। इसकी अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी बैठक में मौजूद रहे।

यह भी पढ़े | Rajasthan Priest’s Murder Case: मृतक पुजारी का हुआ अंतिम संस्कार, सरकार 10 लाख रुपये की मदद के साथ परिवार के एक सदस्य को देगी नौकरी.

भाजपा बिहार में जदयू के साथ गठबंधन कर चुनाव में ताल ठोक रही है। विकासशील इंसान पार्टी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी इस गठबंधन का हिस्सा हैं।

243 सदस्यीय विधानसभा में से भाजपा 110 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू