देश की खबरें | भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के ‘‘क्षणिक’’ नजारे के गवाह बने मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को काफी ऊंचाई से चेन्नई में भारत और इंग्लैड के बीच जारी टेस्ट क्रिकेट मैच का क्षणिक नजारा देखा।

चेन्नई, 14 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को काफी ऊंचाई से चेन्नई में भारत और इंग्लैड के बीच जारी टेस्ट क्रिकेट मैच का क्षणिक नजारा देखा।

मोदी विभिन्न सरकारी योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के चलते शहर में थे।

प्रधानमंत्री ने एम ए चिदंबरम स्टेडियम की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की और कहा कि वह दोनों टीमों के बीच जारी मैच के ‘‘क्षणिक’’ नजारे के गवाह बने।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘चेन्नई में एक रोचक टेस्ट मैच के क्षणिक नजारे को कैद किया।।’’

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 54 रन बनाये।

भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाकर इंग्लैंड को 134 रन पर आउट करके 195 रन की बढ़त हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\