देश की खबरें | महापुरुषों का बस नाम लेते हैं मोदी, विचार बिलकुल उल्टे : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में जिन महापुरुषों का जिक्र करते हैं उनके विचार, मोदी के सोच से बिलकुल उल्टे थे।

जयपुर, 15 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में जिन महापुरुषों का जिक्र करते हैं उनके विचार, मोदी के सोच से बिलकुल उल्टे थे।

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए गहलोत ने सदन कहा कि मोदी बस नाम लेते हैं जबकि ‘‘मैं दावे कह सकता हूं कि इन महापुरुषों के विचार बिलकुल उल्टे हैं प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में मोदी श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम नहीं ले रहे केवल रबीन्द्रनाथ ठाकुर का नाम ले रहे हैं।

गहलोत ने कहा, ‘‘खुशी है कि वह गुरुवर ठाकुर का नाम लेते हैं। अच्छी बात है। रबिन्द्रनाथ ठाकुर का नाम लें, महात्मा गांधी का नाम लें, सरदार (वल्लभ भाई) पटेल का नाम लें, डॉ (भीम राव) आंबेडकर का नाम लें, कोई दिक्कत नहीं। ये सभी लोग बड़े महापुरुष हुए हैं।’’

गहलोत के अनुसार ठाकुर ने कहा था कि मानवता सबसे उपर है। राष्ट्र से उपर मानवता है। वहीं सुभाष चंद्र बोस उस जमाने में हिंदू महासभा के खिलाफ थे। सरदार पटेल ने तो गांधी जी की हत्या के बाद आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था और महात्मा गांधी जिनका कभी नाम लिया नहीं आपने।

गहलोत ने विपक्षी भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘आपके आरएसएस भक्तों ने 50 साल तक तिरंगा झंडा नहीं लहराया देश में। अब लहराने लग गए हैं। सत्ता इतनी प्यारी हो गयी है आपको कि सबकुछ भूलकर ...कोई विचारधारा नहीं न नीति है न कार्यक्रम, पर हिंदुत्व की बात करो और सत्ता में कैसे आओ। इसलिए बस नाम लेते हैं प्रधानमंत्री! मैं दावे कह सकता हूं कि इन महापुरुषों के विचार बिलकुल उल्टे हैं मोदी के विचारों से। फिर भी नाम लेते हैं आप लोग।’’

गहलोत ने विपक्षी भाजपा की ओर देखते हुए कहा, ‘‘आप तो सरकारें गिराओ, इनकम टैक्स के छापे पड़वाओ, ईडी को घर में भेजो ... यह धंधा कब तक करते रहोगे आप लोग? बचो इससे बचो। समझाओ अपने नेताओं को दिल्ली में। वरना जनता आने वाले समय में आपको माफ नहीं करेगी। वह आपको जिस प्रकार फर्श से अर्श पर ले गयी, अर्श से फर्श पर भी ले आएगी।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड