देश की खबरें | मोदी ने ओडिशा में 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की 105 परियोजनाओं को शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा की अपनी यात्रा के दौरान 18,600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 105 विकास परियोजनाओं की शुरूआत की, ‘ओडिशा दृष्टि दस्तावेज’ का अनावरण किया और नयी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

भुवनेश्वर, 20 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा की अपनी यात्रा के दौरान 18,600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 105 विकास परियोजनाओं की शुरूआत की, ‘ओडिशा दृष्टि दस्तावेज’ का अनावरण किया और नयी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

उन्होंने 'लखपति दीदी' सहित कई लोगों को सम्मानित भी किया।

जून 2024 में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार बनने के बाद से छठी बार ओडिशा आए मोदी ने यहां जनता मैदान में सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में परियोजनाओं की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं में पेयजल और सिंचाई, स्वास्थ्य अवसंरचना, ग्रामीण सड़कें और पुल, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे अवसंरचना शामिल हैं।

मोदी ने सोनपुर-पुरुणाकटक रेलवे लाइन का उद्घाटन करने के बाद बौध जिले के लिए पहली यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

उन्होंने सरला-सासन के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन और झारसुगुड़ा-जामगा के बीच चौथी रेल लाइन जैसी रेलवे परियोजनाओं को भी शुरू किया ।

इसके अलावा, मोदी ने पर्यावरण अनुकूल शहरी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (सीआरयूटी) प्रणाली के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने ‘ओडिशा दृष्टि दस्तावेज’ का अनावरण किया जिसे लोगों के जवाब के बाद तैयार किया है। इसमें 2036 में ई राज्य के रूप में ओडिशा के गठन की शताब्दी और 2047 में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने के मद्देनजर राज्य के विकास लक्ष्यों का खाका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज