देश की खबरें | मोदी बताएं कि क्या शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मामला भाजपा की ‘वाशिंग मशीन’ में धुल गया: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर बुधवार को इन दोनों राज्यों से संबंधित कुछ मुद्दों को लेकर उनसे सवाल किए और पूछा कि क्या शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का मामला भाजपा की ‘वाशिंग मशीन’ में धुल गया।

नयी दिल्ली, 29 मई कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर बुधवार को इन दोनों राज्यों से संबंधित कुछ मुद्दों को लेकर उनसे सवाल किए और पूछा कि क्या शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का मामला भाजपा की ‘वाशिंग मशीन’ में धुल गया।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा नेता संबित पात्रा के एक बयान का हवाला देते हुए यह सवाल भी किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी भगवान जगन्नाथ को अपना भक्त मानते हैं?

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बंगाल में राशन की दुकानों पर अपनी तस्वीरों वाले साइन बोर्ड और फ्लेक्स नहीं लगाने के कारण प्रधानमंत्री ने राज्य का 7,000 करोड़ रुपये का फंड क्यों रोका? क्या शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ सीबीआई का मामला भाजपा की ‘वाशिंग मशीन’ में धुल गया? क्या प्रधानमंत्री बच्चों के लिए टीकों से अधिक अपने प्रचार को प्राथमिकता देते हैं?’’

रमेश ने कहा, ‘‘अप्रैल 2017 में, सीबीआई ने नारद घोटाले के सिलसिले में तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस के सांसद शुभेंदु अधिकारी के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की थी। अप्रैल 2019 में, सीबीआई ने लोकसभा अध्यक्ष से उनके ख़िलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी। दिसंबर 2020 में वह भाजपा में शामिल हो गए, और सीबीआई को उसके बाद लोकसभा अध्यक्ष की मंजूरी नहीं मिली। इसी तरह, तृणमूल नेता तापस रॉय पर इस साल जनवरी में धनशोधन के मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापा मारा था और मार्च तक वह भी भाजपा में शामिल हो गए।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या प्रधानमंत्री इस बात पर कुछ बोलेंगे कि इन नेताओं के खिलाफ सीबीआई और ईडी की कार्रवाई क्यों रोकी गई है? जब पश्चिम बंगाल में उनकी ‘वाशिंग मशीन’ स्पष्ट रूप से पूरे जोरों पर है तो भाजपा भ्रष्टाचार मिटाने का दिखावा कैसे कर सकती है?’’

रमेश ने ओडिशा को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल किया, ‘‘बालासोर में भयानक ट्रेन दुर्घटना के बाद भी कुछ क्यों नहीं बदला? क्या निवर्तमान प्रधानमंत्री भगवान जगन्नाथ को अपना भक्त मानते हैं? क्या अमरदा हवाई पट्टी को कभी पुनर्जीवित किया जाएगा? मयूरभंज में गर्मी और जल संकट से निपटने के लिए भाजपा-बीजद क्या कर रहे हैं?’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Mumbai LPG Cylinder Theft: एलपीजी संकट के बीच मुंबई के कांदिवली में गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी, धरपकड़ के लिए CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स