देश की खबरें | बिहार चुनावों के लिए मोदी, शाह, राहुल, नीतीश, उद्धव ठाकरे के नाम स्टार प्रचारकों के रूप में दिये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी संबंधित पार्टी के स्टार प्रचारकों के तौर पर दिये गये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, नौ अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नाम बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी संबंधित पार्टी के स्टार प्रचारकों के तौर पर दिये गये हैं।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त पार्टियों के लिए कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रचारकों की अधिकतम संख्या घटाकर 30 कर दी है, वहीं गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों के लिए प्रचारकों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में 16 सौ से ज्यादा का इजाफा.

पहले सभी पार्टियों के लिए स्टार प्रचारकों की अधिकतम संख्या 40 तय की गयी थी।

सिंह ने बताया कि राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार शुरू करने से 48 घंटे पहले जिला प्रशासन को सूचित करना होगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सुशील मोदी का आरजेडी चीफ पर बड़ा हमला, कहा-लालू जेल में रहें या बाहर, उनकी चुनावी ‘ब्रांड वैल्यू’ शून्य.

मोदी और शाह भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे, वहीं नीतीश कुमार जदयू के प्रमुख प्रचारक नेता होंगे।

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचारकों के तौर पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और उद्धव ठाकरे के नाम भी दिये गये हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच को लेकर महाराष्ट्र और बिहार की सरकारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की पृष्ठभूमि में चुनाव में पवार, ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे की मौजूदगी से प्रचार अभियान दिलचस्प हो सकता है।

शिवसेना बिहार में 50 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी और बताया कि प्रदेश इकाई को इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है कि ठाकरे यहां कब आएंगे।

भाजपा की ओर से मोदी और शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के नाम भी पार्टी नेताओं द्वारा प्रचारकों के तौर पर लिये जा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों ने यहां बताया कि पार्टी की ओर से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा तथा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार अभियान में शिरकत कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी