देश की खबरें | मोदी ने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों से कोविड-19 की स्थिति, टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता कर देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और टीकाकरण अभियान पर विचार-विमर्श किया।

नयी दिल्ली, 30 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता कर देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की और टीकाकरण अभियान पर विचार-विमर्श किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद के अपने सहयोगियों से टीकाकरण तथा कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक बनाने को कहा।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि उन्होंने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया है या फिर आधारशीला रखी हैं, उनका उद्घाटन भी वही करें।

उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वह सभी परियोजनाओं की निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि इनके पूरा होने में देरी ना हो।

लगभग पांच घंटे तक चली इस बैठक के दौरान नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कोविड-19 महामारी के बारे में एक प्रस्तुति दी।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि लोगों को बहुत सावधान रहना होगा तभी कोरोना का संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा।

भारत में बुधवार में एक दिन में कोविड-19 के 45,951 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 3,03,62,848 पर पहुंच गई जबकि एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या लगातार तीसरे दिन 1,000 से कम रही।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गयी है। एक दिन में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की यह संख्या 81 दिनों में सबसे कम है।

सुबह सात बजे तक प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 33.28 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 टीके की 73 लाख से अधिक खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है, जबकि 24,65,980 से अधिक खुराक उन्हें अगले तीन दिन के भीतर प्राप्त हो जाएंगी।

कोविड-19 टीकाकरण के तहत सभी के लिए टीके का नया चरण 21 जून को शुरू हुआ था। अधिक टीकों की उपलब्धता के जरिये टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड के टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\