विदेश की खबरें | मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर हुई चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और विकास संबंधी सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने द्विपक्षीय व वैश्विक घटनाक्रम पर भी बातचीत की।

कोपेनहेगन, चार मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और विकास संबंधी सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने द्विपक्षीय व वैश्विक घटनाक्रम पर भी बातचीत की।

तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मंगलवार को बर्लिन से यहां पहुंचे मोदी ने डेनमार्क की राजधानी में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से इतर स्टोर से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जोनास गहर स्टोर ने कोपेनहेगन में मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों और विकास संबंधी सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की।''

स्टोर ने अक्टूबर 2021 में प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था और उसके बाद से दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है।

विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के तहत जारी गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्य में जिन क्षेत्रों में सहयोग किया जा सकता है, उन पर चर्चा की।''

विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों के रूप में, भारत और नॉर्वे संयुक्त राष्ट्र में पारस्परिक हित के वैश्विक मुद्दों पर एक-दूसरे के साथ संवाद करते रहे हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, ''प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि नॉर्वे के कौशल और भारत की संभावनाएं ने एक दूसरे को स्वभाविक प्राकृतिक पूरकता प्रदान की है। दोनों नेताओं ने नीली अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, सौर और पवन परियोजनाओं, हरित शिपिंग, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, अंतरिक्ष सहयोग, दीर्घकालिक बुनियादी ढांचा निवेश, स्वास्थ्य और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की क्षमता पर चर्चा की।''

बाद में, मोदी डेनमार्क, आइसलैंड, फिनलैंड, स्वीडन और नॉर्वे के प्रधानमंत्रियों के साथ दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे 2018 में पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के बाद से हुए सहयोग की समीक्षा करेंगे।

मोदी ने आज के अपने कार्यक्रमों के शुरू होने से पहले ट्वीट किया, ''आज के एजेंडे में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन और नॉर्डिक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता शामिल हैं, जिसके बाद मैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ बातचीत करने के लिए पेरिस रवाना हो जाऊंगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी