मोदी ने चुनौतियों से निपटने के लिए संतुलित रणनीति बनाने पर जोर दिया, कोविड-19 के मामलों की संख्या 70 हजार के पार

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात समेत विभिन्न स्थानों पर और लोगों की जान कोविड-19 के चलते जाने के कारण इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 2,200 के पार चली गयी।

जमात

नयी दिल्ली, 11 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना वारयस महामारी से लड़ाई में आगे की दिशा लिए राज्यों से सुझाव मांगते हुए इस संकट से निपटने में उनसे संतुलित रणनीति का आह्वान किया जबकि अनेक और लोगों के इस बीमारी के चपेट में आने के साथ ही देश में इसके मामले 70 हजार के पार चले गए।

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात समेत विभिन्न स्थानों पर और लोगों की जान कोविड-19 के चलते जाने के कारण इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 2,200 के पार चली गयी।

सूत्रों के अनुसार मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत में कहा, ‘‘जहां भी हमने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया, लॉकडाउन के नियमों के क्रियान्वयन में ढिलाई बरती, वहीं हमारी समस्याएं बढ़ गयीं।’’

उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती रियायतों के बाद भी कोविड-19 को गांवों तक फैलने से रोकने की होगी।

पिछले कुछ दिनों में जो नये मामले सामने आये हैं उनमें बड़े शहरों से अपने मूल स्थानों पर लौटे प्रवासी श्रमिक हैं जो लॉकडाउन के बाद बेरोजगार और बेघर हो गये थे। उनमें विदेशों से बड़े पैमाने पर लाये गये लोग भी हैं जो लॉकडाउन के चलते विभिन्न देशों में फंस गये थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4,213 मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 67,152 और मृतकों की संख्या 2,206 हो गई है।

लेकिन पीटीआई- द्वारा तैयार सूची के अनुसार रात नौ बजकर दस मिनट तक देश में रविवार सुबह से 6000 से अधिक नये मामले सामने अने के साथ ही इस बीमारी के सत्यापित मामले 70,480 हो गये तथा मरने वालों की संख्या 97 बढ़कर 2,206 हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी