देश की खबरें | मोदी सरकार ने ईडी, सीबीआई का महत्व घटा दिया : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का महत्व घटा दिया है।

पुणे (महाराष्ट्र), नौ जुलाई महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का महत्व घटा दिया है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि हालांकि उसने एक अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया है और इसका अतरिक्त प्रभार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपा है, जो सहकारिता आंदोलन के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।

पटोले ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ईडी और सीबीआई देश की शीर्ष जांच एजेंसियां हैं, लेकिन मोदी सरकार और भाजपा ने उन्हें महत्वहीन बना दिया है। कोई भी अब उनकी परवाह नहीं करता। उनका महत्व केंद्र सरकार ने घटा दिया है। ’’

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल रॉय ईडी की निगरानी के दायरे में थे, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें पाक-साफ करार दे दिया गया था, हालांकि अन्य पार्टियों के नेताओं को भ्रष्ट बताया गया।

रॉय कुछ साल पहले भाजपा में शामिल हो गये थे लेकिन वह हाल में तृणमूल कांग्रेस में लौट आए हैं।

पटोले ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हमने (कांग्रेस ने) महंगाई और मोदी सरकार के विनाशकारी एजेंडा के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है। आंदोलन 17 जुलाई तक चलेगा।’’

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के लंबित चुनाव पर उन्होंने कहा, ‘‘मॉनसून सत्र का आयोजन करना जरूरी था, लेकिन महामारी की स्थिति पर विचार करते हुए इसे संक्षिप्त रखना भी जरूरी था। इसलिए, संक्षिप्त अवधि में चुनाव कराना संभव नहीं था।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जल्द ही विधानसभा के एक विशेष सत्र में कराया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में कृषि, सहकारिता और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से संबधित तीन विधेयक पेश करने का फैसला किया है। हमने किसानों जैसे हितधारकों से भी सुझाव मांगे हैं। जब हमें सुझाव मिल जाएंगे, तब हम विशेष सत्र का आयोजन करेंगे और उस वक्त विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी करा सकते हैं। ’’

राज्य विधानसभा का दो दिवसीय मॉनसून सत्र इस हफ्ते की शुरूआत में हुआ था।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल से एक दिन पहले मोदी सरकार ने सहकारिता के लिए एक अलग मंत्रालय सृजित किया था, जिसका जिक्र करते हुए पटोले ने आरोप लगाया, ‘‘केंद्र सरकार अब देश को बेचने के लिए तैयार है। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के ज्यादातर उपक्रमों का निजीकरण करने की घोषणा की है। मैं इस बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता कि सहकारिता मंत्रालय क्या करेगा। लेकिन जो व्यक्ति (अमित शाह) इसका नेतृत्व कर रहे हैं, वह सहकारिता आंदोलन के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। यह सहकारिता क्षेत्र को बर्बाद करने का कदम साबित हो सकता है या फिर उनका कोई और लक्ष्य होगा। समय ही बताएगा कि उनके दिमाग में क्या है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू