देश की खबरें | कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है मोदी सरकार : चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बाड़मेर, 16 नवंबर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश में कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है।

उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक सभा में कहा,‘‘ देश की आधी आबादी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर निर्भर है। केंद्र सरकार खेती को भी फायदे का काम बनाना चाहती है। अब तक किसानों को उनका सही हक नहीं दिया जा रहा था, लेकिन मोदी सरकार किसानों को उनका हक देने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 443 नए मामले पाए गए, 8 की मौत: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा,‘‘ इसके लिए सरकार ने तय किया है कि हर किसान को कृषि उपज का सही दाम मिले। इसी कड़ी में सरकार ने संसद में किसानों के लिए कानून पारित किए हैं ताकि किसान अपनी फसल को मंडियों की जगह कहीं भी बेचने के लिए स्वतंत्र हो सके।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही किसानों को प्राथमिकता में रख रहे हैं। वाजपेयी सरकार में किसानों को केंद्र में रखते हुए योजनाएं बनाई गई और अब नरेंद्र मोदी भी इस बड़े काम को कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | BPCL Privatization: बीपीसीएल निजीकरण के लिए मिली 3-4 बोलियां, रिलायंस, अरामको, बीपी, टोटल जैसी कोई बड़ी कंपनी दौड़ में नहीं.

मंत्री ने कहा,‘‘ तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेयी ने पहली बार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास की शुरुआत की। इस योजना ने ग्रामीण इलाकों में 500 या इससे अधिक आबादी वाले पहाड़ी और रेगिस्‍तानी क्षेत्रों में सड़क-संपर्क से वंचित गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने का काम किया। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा गांवों को हुआ। अब मोदी सरकार इस योजना को ओर आगे बढ़ा रही है।’’

चौधरी ने आगामी जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए होने चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में प्रचार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now