देश की खबरें | मोदी सरकार पूर्वोत्तर के सुदूरतम इलाकों में पहुंच रही है :जितेंद्र सिंह
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 जुलाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर के सुदूरतम इलाकों में पहुंच रही है और इस क्षेत्र की आकांक्षाओं को पूरा करने का यथासंभव प्रयास कर रही है।

सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मिजोरम में एक विशाल फुड पार्क का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले छह सालों में पूर्वोत्तर क्षेत्र को शीर्ष प्राथमिकता दी है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: पायलट और 18 MLA की अर्जी पर राजस्थान हाई कोर्ट मंगलवार सुबह 10.30 बजे फिर होगी सुनवाई.

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ने कहा कि 2014 में मोदी सरकार के सत्ता संभालने के शीघ्र बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि पूर्वोत्तर क्षेत्र को देश के और विकसित क्षेत्रों के बराबर लाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर के सुदूरतम इलाकों में पहुंच रही है और इस क्षेत्र की आकांक्षाओं को पूरा करने का यथासंभव प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने कहा, ‘‘ पूर्वोत्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मोदी सरकार की मंशा, प्रतिबद्धता और निष्ठा बिल्कुल स्पष्ट है तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय उसी जिम्मेदारी और एजेंडा को लेकर चल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि बाकी भारत को पूर्वोत्तर के करीब लाने की जरूरत है क्योंकि ‘‘इन छोटे छोटे राज्यों के पास अपने समृद्ध और विविध सांस्कृतिक अनुभवों से सिखाने के लिए काफी कुछ हैं।’’

जोरम विशाल फुड पार्क के उद्घाटन की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि इससे बिचौलिये खत्म होंगे तथा क्षेत्र के किसानों की आय दोगुणी करने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)