ताजा खबरें | चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार : योगी आदित्यनाथ

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. मुख्यमंत्री मोदीनगर में बागपत लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री मोदीनगर में बागपत लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “ प्रधानमंत्री मोदी ने अन्नदाताओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं, जिसका परिणाम हम सबके सामने है। इनमें पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए अन्नदाताओं का सम्मान शामिल है। तमाम योजनाएं नये भारत की पहचान बन रही हैं।”

लखनऊ में जारी एक बयान के अनुसार, योगी ने कहा, “ देश में फिर एक बार मोदी सरकार लाने के लिए लोगों में उतावलापन दिख रहा है। ऐसा होना लाजमी है क्योंकि जो हमारे पूर्वजों को सम्मान दें उनका सम्मान होना ही चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने दोहराया, “ चौधरी साहब को मोदी जी ने भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देकर हमारे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।”

मुख्यमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के सूर्य तिलक को लेकर कहा कि इसने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार